(India)
राहुल गांधी शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंचे। सुबह वे दिल्ली से शब्बीरपुर गांव के लिए रवाना हुए थे। सहारनपुर में उन्होंने दलित परिवारों से मुलाकात की। सहारनपुर के एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि बीते 20 दिनों से यहां जारी हिंसा को देखते हुए एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें दौरे की इजाजत नहीं दी है। 5 मई को शब्बीरपुर गांव में दलितों और ठाकुरों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें एक ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जारी हिंसा में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मायावती 5 मई को यहां का दौरा कर चुकी हैं
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।