चैम्पियंस ट्रॉफी: अभ्यास मैच मे भारत ने बांग्लादेश को 240 रनों से हराया
(DELHI, DELHI) बल्लेबाजों के कमाल के बाद गेंदबाजों के धमाल से गत चैम्पियन भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी से पूर्व अपने दूसरे अभ्यास मैच में आज बांग्लादेश को 240 रन से रौंदकर एक बार फिर आगामी टूर्नामेंट के लिए अपना मजबूत दावा पेश किया। 325 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद ही खराब हुई। उमेश यादव ने तीसरे ओवर में 2 विकेट लिए। पहले सौमया सरकार 2 रन बनाकर आउट हुए, उसके बादल यादव को दूसरा विकेट शब्बीर कुमार का मिला। शब्बीर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद मरुल कैस का विकेट गिरा, जिसमें यादव का भी सहयोग था, लेकिन विकेट मिला भुवनेश्वर कुमार को क्योंकि भुवनेश्वर की बॉल पर मरूल ने शॉट खेलने की कोशिश में जाधव को कैच दे बैठे। उसके बाद भुवनेश्वर ने 1 और विकेट अपने नाम करते हुए शाकिब अल हसन को आउट किया। तीसरी विकेट लेते हुए भुवनेश्वर ने महमूदुल्लाह को आउट किया। उसके बाद छठा विकेट लेते हुए यादव और भुवनेश्वर बरारबरी में आ गए हैं। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया। उसके बाद शमी ने मुश्फिकर रहीम को 13 रन पर आउट किया। फिर 20 ओवर के बाद बुमराह को पहला विकेट मिला, मेहदी हसन 24 रन बनाकर आउट हुए।
उसके बाद अश्विन का ओवर आया और अपने पहले ही ओवर में उन्होंने सुंजामुल इसलाम(18) को आउट कर दिया। फिर हार्दिक पंड्या आए और रूबेल हुसैन को आउट करते हुए बांग्लादेश की टीम को 84 रनों पर ही ढ़ेर कर दिया।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने अपने दूसरे वॉर्मअप मैच में बांग्लादेश से टॉस हार गया। बांग्लादेश ने टॉस जीतने के बाद फील्डिंग करने का फैसला लिया है। यह मुकाबला लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने बारिश के कारण बाधित हुए पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड पर 45 रन की जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को बर्मिंघम में खेलेगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।