अच्छे गेंदबाज और हरफनमौला खिलाड़ियों के रहते हुए वह न्यूजीलैंड के लिए कड़ी चुनौती साबित हो सकती है। बल्लेबाजी में उसे एक परेशानी ग्लेन मैक्सवेल और क्रिस लिन में से किसी एक को चुनने में आ सकती है।
2013 में हुई पिछली चैम्पियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसे पहले मैच में ही इंग्लैंड के हाथों मात खानी पड़ी थी। इसके बाद वह ग्रुप दौर से ही बाहर हो गई थी। टीम के कप्तान स्टीवन स्मिथ इस बार पिछली असफलता को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ना चाहते हैं। मैच से पहले स्मिथ ने कहा, 'हम इस टूर्नामेंट पर ध्यान दे रहे हैं। यह बड़ा टूर्नामेंट है जिसे हम जीतना चाहते हैं। इसलिए मेरा ध्यान मैच पर है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के बीच हुए आखिरी 10 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने नौ में जीत हासिल की है। हालांकि वह किवी टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।