आपको बता दे की अभी एक दिन पहले ही ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के नेताओं की लिस्ट आई है जिसमें मोदी तीसरे सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाले नेता हैं। रूसी पत्रकार के इस सवाल के बाद सोशल मीडिया में लोग मजाक उड़ा रहे हैं। दुनिया के शीर्ष नेताओं से पहले मुकम्मल जानकारी रखने और सही तैयारी न करने पर केली हंसी का पात्र बन गई हैं।सोशल मीडिया यूजर्स ने केली को याद दिलाया कि उनके उनके सिफ 23 लाख फॉलोवर्स हैं जबकि पीएम मोदी के 3 करोड़ तीन लाख फॉलोवर्स हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि केली ने का सवाल पूछना मजेदार रहा। लेकिन उन्हें अपना होमवर्क करके जाना चाहिए। केली ने अपने विषय पर सही से जानकारी हासिल नहीं की। लोगों ने केली से सवाल पूछ डाला कि क्या वह ट्विटर पर हैं..? मोदी से ऐसा सवाल करना बेवकूफी थी क्योंकि मोदी ट्रंप और ओबामा के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।