चुनौती प्रदर्शन में शामिल होने वालों को चार-चार घंटे का समय मिलेगा। चुनौती सुबह 10 बजे शुरू होगी और अपराहन दो बजे खत्म होगी। अदालत ने ईसी की ईवीएम चुनौती को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज की.उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग की ईवीएम चुनौती की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया और कहा कि वोटिंग मशीनों पर संदेह की कोई गुंजाइश नहीं है। निर्वाचन आयोग की ईवीएम चुनौती का आयोजन आज होना है।प्रदेश कांग्रेस के एक नेता द्वारा दायर जनहित याचिका को खारिज करते हुए न्यायमूर्ति राजीव शर्मा और न्यायमूर्ति शरद शर्मा की खंडपीठ ने ईवीएम चुनौती को हरी झंडी दे दी। याचिका में निर्वाचन आयोग के कदम की संवैधानिक त्रुटिहीनता को चुनौती दी गई थी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।