शाहिद अफरीदी ने कहा, मुझे 2012 एशिया कप में हमारे खिलाफ उनका शानदार शतक याद है जबकि एडिलेड में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के मुकाबले में वह सर्वश्रेष्ठ रहा था। अफरीदी ने कहा, मेरे लिये कोहली को गेंदबाजी करना हमेशा ही एक चुनौती थी और पाकिस्तानी गेंदबाजों को उनके खिलाफ अपने खेल में सर्वश्रेष्ठ होना होगा। अफरीदी ने कहा, उन्हें आक्रामक होने की कोशिश करनी चाहिए, विशेषकर जब वह क्रीज पर पहुंचा ही हो। अगर पाकिस्तान कोहली को सस्ते में आउट कर देता है तो इससे उसकी भारत को कम स्कोर पर समेटने की उम्मीद काफी बढ़ जायेगी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को लगता है कि भारत के पास भी अपने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप की तरह ही पैना गेंदबाजी आक्रमण है। उन्होंने कहा, हालांकि बल्लेबाजी भारत की पारंपरिक मजबूती रही है, इसका गेंदबाजी आक्रमण भी काफी संतुलित है जिसमें रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में कुछ बेहतरीन गेंदबाज शामिल हैं।
उन्होंने कहा, इस आफ स्पिनर ने भारत की तीन प्रारूपों में हालिया सफलताओं में अहम भूमिका अदा की है। अश्विन की लाइन एवं लेंथ इतनी सटीक है कि इससे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी मुश्किल में आ जाते हैं। अफरीदी ने कहा, उसे रविंद्र जडेजा से पूरा सहयोग मिलता है, जो हाल के वषोर्ं में भारतीय लाइन अप का एक अन्य अहम गेंदबाज रहा है। इंग्लैंड में हालात भले ही स्पिनरों के इतने मुफीद नही हों लेकिन अश्विन और जडेजा दोनों में बल्लेबाजों के सामने रन जुटाने में मुश्किल करने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, स्पिनरों का पूरा साथ भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाला तेज गेंदबाजी लाइन अप निभायेगा। मैं युवा जसप्रीत बुमरा से भी काफी प्रभावित हूं। वह पाकिस्तानी यार्कर काफी अच्छा फेंकता है। वह हमें 90 के दशक के हमारे तेज गेंदबाजों की यार्कर याद दिलाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।