करीब डेढ़ घंटे बाद फिर से मैच शुरू हुआ। रोन्ची ने हॉफ सेंचुरी बनाई, लेकिन फिर जॉन हैस्टिंग ने रोंची (65) को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट करा कर न्यूजीलैंड का दूसरा विकेट लिया। विलियमसन-टेलर ने अच्छी साझेदारी की, लेकिन फिर टेलर हेस्टिंग्स की बॉल पर हेनरिक्स को कैच दे बैठे और 46 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मिशेल स्टॉर्क ने केन विलियमसन को रन आउट कर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिराया। विलियमसन ने 97 गेंदों में 8 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। उसके बाद हेजलवुड की गेंद पर मैक्सवेल को ब्रुम ने कैच थमाया और 14 रन बनाकर आउट हुए। फिर कोरी एंडरसन लंबा शार्ट लगाने के चक्कर में हेजलवुड को कैच दे बैठे और 8 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद नीशम 6 रन बनाकर आउट हुए। फिर मिलने,हेजलवुड की गेंद का शिकार बने और 11 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद मिचेल सेंटर कैच आउट, स्मिथ ने पकड़ा कैच और न्यूजीलैंड का 9वां विकेट गिरा और फिर बोल्ट बिना खाता खोले कैच आउट हुए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।