रोहित शर्मा-शिखर धवन ने भारत को दिलाई मजबूत शुरुआत
(India)

चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भले ही पाकिस्तान 3 में से 2 बार भारत को मात दे चुका है लेकिन ये बात भी भूली नहीं जा सकती कि पड़ोसी मुल्क टूर्नामेंट जीतना तो दूर कभी इसके फाइनल तक में भी नहीं पहुंच सका। चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एजबेस्टन में हाईवोल्टेज मुकाबला चल रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की ओर से सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा और शिखर धवन मैदान पर हैं। भारत की बल्लेबाजी शुरुआती ओवरों में बेहद धीमी रही। हालांकि इस बीच रोहित शर्मा ने कुछ शानदार चैके भी जड़े। बारिश ने 10वें ओवर में मैच में खलल डाल दिया था हालांकि इसके बाद ओवर में बिना किसी कटौती के मैच फिर से शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और शिखर धवन के बीच पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी हुई।
इस मैच का फैंस को लंबे समय से इंतजार था। उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच मैच कांटे की टक्कर का होगा। ये पूल-बी का दूसरा मैच है। चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भले ही पाकिस्तान 3 में से 2 बार भारत को मात दे चुका है लेकिन ये बात भी भूली नहीं जा सकती कि पड़ोसी मुल्क टूर्नामेंट जीतना तो दूर कभी इसके फाइनल तक में भी नहीं पहुंच सका है। हालांकि बारिश मैच में खलल डाल सकती है। इस मैच का इंतजार दोनों मुल्कों के फैंस को बेसब्री से है लेकिन अगर इसके चलते मैच के ओवरों में कटौती भी हुई तो इस मुकाबले का रोमांच जरूर कुछ कम हो सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।