(DELHI, DELHI)
भारतीय टेनिस खिलाडी रोहन बोपन्ना ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वाले चैथे भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गए है. बोपन्ना और कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोवस्की की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फ्रेंच ओपन मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीत लिया है. फाइनल में इस जोड़ी ने जर्मनी की अन्ना लीना ग्रोएनेफील्ड और कोलंबिया के रॉबर्ट फारा को जबरदस्त मुकाबले में 2-6, 6-2,और 12-10 से मात दी. भारत की ओर से ग्रैंड स्लैम पर कब्जा जमाने वालों में लिएंडर पेस, महेश भूपति, सानिया मिर्जा के बाद 37वर्षीय रोहन बोपन्ना का नाम जुड़ गया है. मौजूदा फ्रेंच ओपन मंम लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा के बाहर होने के बाद बोपन्ना ही अकेले भारतीय बचे थे. बोपन्ना दूसरी बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे थे.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।