(International)
भारत ने पाकिस्तान पर दरियादिली दिखाते हुए भारतीय जेल में बंद 11 पाक कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। इन कैदियों को 12 जून को रिहा किया जाएगा। अधिकारियों ने भारत के इस कदम को 'गुडविल जैस्चर' बताया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, पाकिस्तान का कहना है कि इन कैदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है। पाक जेल में बंद कुलभूषण जाधव को अप्रैल में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद यह पहला मौका है, जब बड़ी संख्या में पाकिस्तानी कैदी रिहा हो रहे हैं।भारतीय अधिकारियों ने बताया कि मानवीय आधार पर पाक कैदियों को रिहा किया जा रहा है। सरकार को उम्मीद है कि पाक सरकार पाकिस्तानी जेलों में बंद भारतीय कैदियों को भी रिहा करेगी। सरकार की मानें तो पाक जेल में कुल 132 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें से 57 कैदी अपनी सजा पूरी भी कर चुके हैं। बता दें कि सूत्रों के अनुसार, हाल ही में कजाकिस्तान की राजधानी अस्टाना में शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन समिट में पीएम मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने शरीफ से उनकी मां के स्वास्थ्य का हालचाल पूछा था। भारत ने पिछले हफ्ते गलती से पंजाब के अंतरराष्ट्रीय सीमा में घुस आए दो पाकिस्तानी बच्चों अली रेजा (11 साल) और बाबर (10 साल) को रिहा कर दिया था। वे दोनों अपने चाचा मोहम्मद शहजाद के साथ भारतीय सीमा में घुस आए थे। हालांकि, भारत ने शहजाद को हिरासत में रखा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।