दक्षिण अफ्रीका को हरा सेमीफ़ाइनल मे पहुचा भारत, बांग्लादेश से होगा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका को आसानी से आठ विकेट से हराकर चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने इसे आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 में इसे अपना बेस्ट मैच करार दिया। विराट ने टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग की खूब तारीफ की।
भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उसकी टीम को 44.3 ओवर में 191 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद विराट (नॉआउट 76) और शिखर धवन (78) की शानदार पारियों से भारत ने 12 ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर दिया। लाइव
विराट ने मैच के बाद कहा, 'टॉस जीतना अच्छा रहा। विकेट कुछ खास नहीं बदला। ये बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा विकेट था। हमारी फील्डिंग इस मैच में अच्छी रही और उन्होंने गेंदबाजों का पूरा साथ दिया। जब भी मौका मिलता है तो आपको उसका फायदा उठाना चाहिए। ये अच्छा रहा कि हम एबी डिविलयर्स को जल्दी आउट करने में सफल रहे क्योंकि वो आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

उन्होंने धवन की भी तारीफ की जिन्होंने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। विराट ने कहा, ये जरूरी था कि कोई आखिर तक बल्लेबाजी करे। शिखर ने बेजोड़ बल्लेबाजी की। अब तक हमने (टूर्नामेंट में) जितने भी मैच खेले ये उनमें बेस्ट था। आगे की स्लाइड में पढ़ें सेमीफाइनल से पहले विराट ने अपने खिलाड़ियों को क्या चेतावनी दी...भारत को सेमीफाइनल में बर्मिंघम में बांग्लादेश से भिड़ना होगा और विराट ने कहा कि उन्हें वहां की पिच पसंद है लेकिन साथ ही अपने खिलाड़ियों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह भी दी। भारतीय कप्तान ने कहा, 'हम बर्मिंघम में खेले हैं। हमें वो पिच पसंद है। वो हमारे खेल के अनुकूल है। हम पीछे मुड़कर नहीं देखते। सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है। आप तारीफों के सहारे नहीं रह सकते हो। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डिविलियर्स ने कहा कि भारत उन पर दबाव बनाने में सफल रहा। उन्होंने कहा, ये टूर्नामेंट को खत्म करने का अच्छा तरीका नहीं है। श्रेय उन्हें जाता है जो उन्होंने पहले 15 से 20 ओवरों में हम पर दबाव बनाए रखा। हम अमूमन इस तरह से बल्लेबाजी नहीं करते हैं। हम कभी लय में नहीं खेल पाए। हमने कई विकेट आसानी से गंवाए। जसप्रीत बुमराह ने इस मैच में गेंदबाजी का आगाज किया और 28 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। बुमराह ने कहा, ये हमारे लिए अहम मैच था। हम शांत रहकर अपनी रणनीति पर अमल करना चाहते थे। मुझे जो भी रोल दिया जाता है उसमें मैं खुश रहता हूं। जब तक आप योगदान दे रहे हो तब तक ये अच्छा है।'उन्होंने कहा, गेंद बहुत अधिक स्विंग नहीं कर रही थी और इसलिए हम बेसिक्स पर बने रहे और हमने सही लेंथ से गेंद की और उन्हें खुलकर नहीं खेलने दिया। टॉस जीतना अच्छा रहा। लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा आसान होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।