मंदसौर जा रहे हार्दिक पटेल हिरासत में
(India)
हिंसक प्रदर्शनों के दौरान पांच किसानों की मौत के बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चैहान ने मंदसौर जाने का फैसला किया है। वह बुधवार को इलाके का दौरा करेंगे। वह यहां मृत किसानों के परिवार से मुलाकात करेंगे और ताजा हालात की समीक्षा करेंगे। वहीं, गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल भी मंगलवार को मंदसौर जाने के लिए निकले। हालांकि, उन्हें नीमच में ही पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पटेल सोमवार को गुजरात से सड़क के रास्ते उदयपुर पहुंचे थे। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां उन्होंने कहा था कि गुजरात और राजस्थान के पाटीदार समुदाय के लोग मध्य प्रदेश के किसानों के साथ हैं। हालांकि, पटेल को मंदसौर पहुंचने से पहले ही रोके जाने का अंदाजा पहले से था। मंदसौर जाने को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, श्मैं अपना काम करूंगा और पुलिस और प्रशासन अपना काम करेंगे।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।