इंग्लैंड के लिए जो रूट (46), जानी बेयरस्टा (43) और इयोन मोर्गन (33) ने कुछ देर टिककर बल्लेबाजी की लेकिन उसके विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। आखिर में हरफनमौला बेन स्टोक्स ने 34 रन बनाए जिससे इंग्लैंड की टीम 200 रन के पार पहुंच सकी। इंग्लैंड को शुरुआती झटका छठे ओवर में लगा जब एलेक्स हेल्स को रईस ने बाबर आजम के हाथों लपकवाया। जासन रे की जगह अंतिम एकादश में शामिल किये गए जानी बेयरस्टा और रूट ने इंग्लैंड को 9.4 ओवर में 50 रन तक पहुंचाया। बेयरस्टा हालांकि ज्यादा देर टिक नहीं सके और हसन अली की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग में मोहम्मद हफीज को कैच देकर आउट हुए। उस समय इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 80 रन था। इसके बाद रूट का साथ देने कप्तान मोर्गन आए। दोनों 21.4 ओवर तक इंग्लैंड को 100 रन तक ले गए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े लेकिन 18 बरस के स्पिनर शादाब खन ने 28वें ओवर में इस साझेदारी को तोड़ा। गेंद को कट करने के प्रयास में रूट ने विकेटकीपर सरफराज को कैच थमा दिया। मोर्गन भी 32वें ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे जिनका कैच भी विकेटकीपर ने ही लपका।
पेसर जुनैद खान ने लगातार दो गेंदों पर जोस बटलर (4) और मोईन अली (11) को 35वें और 39वें ओवर में आउट किया। इंग्लैंड के छह विकेट 162 रन पर गिर गए थे। आदिल रशीद को स्थापानन्न अहमद शहजाद ने सीधे थ्रो पर आउट किया। स्टोक्स ने 64 गेंद तक टिककर बल्लेबाजी की और टीम को 200 रन के पार पहुंचाया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।