आज महामुकाबला है। चिर-प्रतीक्षित मुकाबला। ऐसे मुकाबले की क्रिकेट प्रेमी कल्पना ही करते हैं। रविवार को जब ओवल में भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रोफी के मुकाबले के लिए भिड़ेंगे तो न केवल भारतीय उपमहाद्वीप बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी अद्भुत रोमांच की उम्मीद करेंगे। कोई भी टूर्नमेंट खेल भावना से बड़ा नहीं होता, लेकिन जब भी भारत-पाक भिड़ते हैं तो अक्सर किताबी अनमोल विचारों के ऊपर भावनाएं हावी नजर आती हैं। इस फाइनल में भी इसी की उम्मीद है। देखना रोचक होगा कि क्या भारत के ‘त्रिदेव’ की काट पाक के पास है? इतिहास, आंकड़े, परफॉर्मेंस जिसकी भी बात करें सुपर संडे के फाइनल से पहले भारत पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा है। आप चाहें तो क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कह सकते हैं लेकिन भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय टूर्नमेंट्स में पाक के खिलाफ अक्सर इस किताबी अवधारणा को झुठलाया ही है। ऊपर से भारत के श्त्रिदेवश् की फॉर्म ऐसी है कि पाकिस्तान क्या दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ सकती हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।