पाक के खिलाफ पिछले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने वाले युवी और शानदार फॉर्म में शिखर धवन सिर्फ थोड़ी देर ही पारी संभाल पाए। आक्रामक गेंदबाज आमिर ने मैच के नौवें में धवन को भी चलता कर दिया। धवन ने चार चौके की मदद से 21 रन बनाए। भारतीय बल्लेबाज पूरे मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे। केवल हार्दिक पांड्या ही खुलकर खेल सके। उन्होंने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और हसन अली ने तीन-तीन, शादाब खान ने दो और जुनैद खान ने एक विकेट चटकाया।
सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पाक तेज गेंदबाज हसन अली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने पांच मैचों में 13 विकेट लिए। वहीं 2 अर्धशतक और एक शतक की बदौलत सबसे ज्यादा 338 रन बनाने वाले शिखर धवन को गोल्डन बैट अवॉर्ड दिया गया। फखर ने वापसी करते हुए करियर का पहला शतक भारत के खिलाफ जड़ा। वहीं अजहर अली और मोहम्मद हाफीज ने अर्धशतकीय पारी खेलते हुए टीम के लिए अहम योगदान दिया। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार सबसे किफायती गेंदबाज की, उन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर एक विकेट झटका। बाकी अश्विन, जडेजा और बुमराह ने काफी रन लुटाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।