भारतीय कप्तान के साथ मतभेदों के कारण दो दिन पहले कुंबले ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया था। कोहली ने कहा कि मैं कुंबले के इस्तीफा देने के फैसले का सम्मान करता हूं और साथ ही बतौर खिलाड़ी वह उनका काफी सम्मान करते हैं। कप्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा कि निश्चित रूप से अनिल भाई ने अपने विचार व्यक्त किये हैं और उन्होंने पद से हटने का फैसला किया और हम उनके इस फैसले का सम्मान करेंगे। यह ऐसी चीज है जो टूनार्मेंट के बाद हुई है।
कोहली को हालांकि लगता है कि कुंबले की अपनी राय है और उन्होंने थोड़ा घुमाकर बात करते हुए कहा कि उनके लिए ड्रेसिंग रूम की जानकारी काफी अहम है जिसे वह किसी भी कीमत पर सार्वजनिक नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा कि एक चीज तो निश्चित है कि मैंने चैम्पियंस ट्राफी के दौरान 11 प्रेस कांफ्रेंस की।
विराट ने यह भी कहा कि हमने पिछले तीन-चार साल में ऐसी खेल संस्कृति बनायी है कि चेंजिंग रूम में जो कुछ भी होता है, हमने उन चीजों को कभी भी ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं किया है और इसकी पवित्रता को बरकरार रखा है। पूरी टीम इस पर विश्वास करती है। हमारे लिए यही यह सर्वोपरि है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।