जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने लालू के बयान पर कहा है कि रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला कई बातों पर विचार करने के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फैसले मिनट और सेकेंड में नहीं बदले जाते हैं। इससे पहले लालू ने कहा था कि नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करने की ऐतिहासिक भूल न करें।
यादव ने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार के चयन के लिए दिल्ली में हुई 17 विपक्षी दलों की बैठक में मीरा कुमार का नाम तय किये जाने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में नीतीश कुमार से अपील की कि वह कोविंद को समर्थन देने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें। उन्होंने कहा, 'मैं नीतीश कुमार से अपील करता हूं और शुक्रवार को पटना जाकर भी अपील करूंगा कि वह ऐतिहासिक भूल न करें। उनकी पार्टी से गलत निर्णय हो गया, उसे बदलें।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नीतीश कुमार से यह अपील की है।
यह पूछे जाने पर कि क्या कुमार के एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देने से बिहार सरकार पर खतरा पैदा हो गया है और क्या उन्हें धोखा दिया गया है, यादव ने कहा कि धोखा दिया या नहीं यह नीतीश जानें। सरकार चलती रहेगी। उस पर कोई खतरा नहीं है। अपने फैसले की घोषणा के बावजूद बिहार में महागठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।