(DELHI, DELHI)
आईसीसी ने गुरुवार को क्रिकेट की दुनिया में अहम फैसले करते हुए अफगानिस्तान को 'पूर्ण सदस्य' बनाने की पुष्टि की, जिससे उन्हें आयरलैंड के साथ क्रम से 11वें और 12वें देश के रूप में टेस्ट दर्जा दिया गया। अफगानिस्तान ने हाल के दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और उसके मुख्य लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 फ्रेंचाइजी लीग जैसे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार खेल दिखाया है। हाल में उन्होंने वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को हराकर 1-1 से बराबरी हासिल की। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी शफिक स्टैनिकजई ने आईसीसी बोर्ड सदस्यों को शुक्रिया करते हुए कहा, 'अफगानिस्तान जैसे देश के लिए यह शानदार उपलब्धि है, पूरा देश इसका जश्न मनाएगा। ये ईद का सबसे अच्छी गिफ्ट है।'आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेविड रिचर्ड्सन ने कहा, 'मैं अफगानिस्तान और आयरलैंड की टीम को पूर्ण सदस्य का दर्जा हासिल करने के लिए बधाई देना चाहूंगा जो उनके मैदान और बाहर के सुधरे हुए प्रदर्शन की बदौलत ही हो सका।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।