श्रीकांत ने इससे पहले यूकी को सिंगापुर ओपन में हराया था। 37 मिनट तक चले मुकाबले में श्रीकांत ने शानदार खेल दिखाया। उनके स्मैश और बैकहैंड का यूकी के पास कोई जवाब नहीं था। पहले गेम में तो श्रीकांत ने एकतरफा जीत हासिल की। एक समय तक भले ही स्कोर 5-5 से बराबर था लेकिन इसके बाद श्रीकांत अपने रंग में आए और उन्होंने गजब का खेल दिखाते हुए महज 15 मिनट में गेम 21-10 से अपने नाम किया। श्रीकांत ने खूबसूरत तरीके से कोर्ट कवर किया।
दूसरे गेम में दोनों ही खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। स्कोर 6-6 से बराबर था। इसके बाद श्रीकांत ने अपनी बढ़त को 14-8 तक बढ़ा लिया। इसके बाद यूकी ने लगातार तीन पॉइंट्स जीतकर मैच में वापसी की कोशिश की। यह कोशिश हालांकि असफल रही और श्रीकांत इक्कीस साबित हुए। इससे पहले क्वॉर्टर फाइनल में श्रीकांत ने हमवतन साईं प्रणीत को 25-23, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। भारत की पीवी सिंधु और साइना नेहवाल को क्वॉर्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।