'आप' मे दरार: दिल्ली सरकार की इफ्तार पार्टी से राजस्थान पार्टी प्रभारी कुमार विश्वास नदारद
(DELHI, DELHI) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास शुक्रवार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित इफ्तार में शामिल नहीं हुए। विश्वास ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें दिल्ली सरकार और उर्दू अकादमी द्वारा आयोजित इफ्तार के लिए निमंत्रित नहीं किया गया था। वहीं, उर्दू अकादमी के उपाध्यक्ष माजिद देवबंदी ने कहा है कि विश्वास को स्पीड पोस्ट के जरिए निमंत्रण भेजा गया था। विश्वास इससे पहले 2015 और 2016 में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित इफ्तार में शरीक हुए थे। देवबंदी ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, बीजेपी के नेता मनोज तिवारी, दिल्ली के पूर्व उप-राज्यपाल नजीब जंग और मौजूदा राज्यपाल अनिल बैजल, बीजेपी विधायकों और उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी को भी इफ्तार में निमंत्रित किया गया था।

देवबंदी ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर उप-राष्ट्रपति अंसारी इफ्तार में शरीक नहीं हो सके और उन्हें नहीं पता कि इफ्तार के लिए निमंत्रित अन्य लोग क्यों नहीं आए। आप नेता संजय सिंह और आशुतोष भी इस इफ्तार में शामिल नहीं हुए। आप के सूत्रों के मुताबिक, व्यक्तिगत कामकाज में व्यस्त होने के चलते संजय और आशुतोष इफ्तार में शामिल नहीं हुए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।