जयपुर पुलिस पर ट्विटर पर बरसे जसप्रीत बुमराह...जानिए क्या हैं पूरा मामला !
(Jaipur, Jaipur) चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक नोबॉल ने पूरे मैच का नक्शा बदल दिया था। इस नोबॉल को का इस्तेमाल ट्रैफिक सिग्नल पर चेतावनी के तौर पर किया गया। जयपुर ट्रैफिक पुलिस के अलावा पाकिस्तान के फैसलाबाद में भी बुमराह की इस नोबॉल को लोगों के लिए चेतावनी के तौर पर पेश किया गया। बुमराह ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रैफिक पुलिस को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

जयपुर के ट्रैफिक सिग्नल पर एक पोस्टर लगाया गया जिसमें बुमराह की नोबॉल के अलावा जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़ी गाड़ियां दिखाई गई हैं, इस पर लिखा है, 'लाइन को क्रॉस ना करें। आप जानते हैं कि ये महंगा साबित हो सकता है।' पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर में ट्रैफिक पुलिस भी बुमराह की नोबॉल की फोटो का इस्तेमाल ड्राइवरों को लाल बत्ती की लाइन से पीछे रहने की चेतावनी देने के लिए किया है।

'वेल डन जयपुर ट्रैफिक पुलिस, ये दिखाता है कि जो देश के लिए अपना बेस्ट करने की कोशिश करते हैं आप उनका किस तरह से सम्मान करते हैं। लेकिन घबराइये मत मैं आपकी गल्तियों का मजाक नहीं बनाऊंगा जो आप रोजाना अपने काम में करते हैं। मेरा मानना है कि इंसानों से गल्ती हो जाती है।

आपको बता दें बुमराह कीनो बॉल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां को भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में जीवनदान दिया था, जिन्होंने 114 रन की पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। भारत इस मैच में 180 रन के बड़े अंतर से हार गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।