(DELHI, International)
पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के रविवार को एक पेट्रोल टैंकर में धमाके से कम से कम 151 लोगों की मौत हो गई। टैंकर पलटने के बाद पेट्रोल लूटने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां जुटे थे। तभी किसी व्यक्ति के सिगरेट सुलगाने के कारण यह भयावह हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में सौ से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। इसमें कई महिलाएं और बच्चे हैं। कराची से लाहौर जा रहा टैंकर रविवार तड़के बहावलपुर जिले के अहमदपुर शरकिया इलाके में टायर फटने की वजह से पलट गया। टैंकर पलटने से 40 हजार लीटर पेट्रोल सड़क पर फैल गया। इसी को लूटने में चक्कर में इतनी जानें गईं। हादसे में झुलसे 40 वर्षीय हनीफ ने बताया कि गांववालों का लालच उन्हें मौत के मुंह में ले गया बहावलपुर के जिला समन्वयक अधिकारी राणा सलीम अफजल ने बताया कि ज्यादातर शव पूरी तरह जल चुके हैं। उनकी पहचान डीएनए परीक्षण के जरिए ही की जा सकेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।