अमेरिका दौरे के बाद पीएम मोदी नीदरलैंड रवाना, आज ही लोटेंगे अपने देश
(International) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के विदेश दौरे के अंतिम दौर में हैं। आज अपनी अमेरिका यात्रा समाप्त कर वे नीदरलैंड के लिए रवाना हो गए। ये उनका अंतिम पड़ाव होगा। इसके बाद वे आज ही स्वदेश के लिे रवाना हो जाएंगे। मोदी नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट से आधिकारिक मुलाकात कर, उनसे आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वह नीदरलैंड में कंपनियों के सीईओ से मुलाकात करेंगे और उन्हें भारत के विकास के सफर में साझेदार बनने को प्रेरित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वहां भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित करेंगे।

नीदरलैंड में पीएम मोदी डच प्रधानमंत्री मार्क रूटे के साथ बैठक करेंगे और वहां के राजा विलेम-एलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे। दोनों देश इस साल भारत और नीदरलैंड के बीच स्थापित हुए कूटनीतिक रिश्तों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि रूट और मोदी की मुलाकात साल 2015 में एक बार हो चुकी है। उस साल रूट दो दिन के दौरे पर दिल्ली आए थे।

नीदरलैंड जाने से पहले मोदी ने लिखा कि मैं 27 जून को नीदरलैंड के दौरे पर रहूंगा। दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक रिलेशन की इस साल 70वीं सालगिरह है। इस दौरान मैं मार्क रूट से मुलाकात करूंगा। वहीं, किंग विलियम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से भी मिलने जाऊंगा.मोदी ने आगे कहा कि मैं पीएम रूट के साथ मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को और मजबूत किया जाएगा। हमारे बीच जलवायु परिवर्तन और काउंटर- टेरिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

बता दें कि पीएम मोदी नीदरलैंड्स जाने वाले चौथे भारतीय प्रधानमंत्री हैं। साल 1957 में सबसे पहले जवाहर लाल नेहरू नीदरलैंड गए थे। इसके बाद साल 1985 में राजीव गांधी और फिर 2004 में डॉ. मनमोहन सिंह ने नीदरलैंड का दौरा किया था। तीनों ही प्रधानमंत्री कांग्रेस सरकार से थे...
यह पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई पीएम नीदरलैंड का दौरा करेगा ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।