पीएम मोदी गुजरात दौरे के राजकोट में रोडशो करेंगे और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस वर्ष मोदी की यह चौथी गुजरात यात्रा है। गौरतलब है कि प्रदेश में वर्षांत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव गुजरात भाजपा के लिए नाक का सवाल है क्योंकि यह प्रधानमंत्री का गृह प्रदेश है।
बीजेपी के अनुसार प्रधानमंत्री राजकोट जाएंगे जहां वह दिव्यांगों को जरूरी उपकरण बांटेंगे। प्रदेश के मंत्री ने बताया कि राजकोट में कार्यक्रम के बाद मोदी आजी बांध जाएंगे, जहां वह नर्मदा के जलावतरण का स्वागत करेंगे। यह बांध सौनी (सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई) परियोजना के तहत नर्मदा के जल से भरा जाएगा।
बांध से स्थानीय हवाई अड्डे तक मोदी रोडशो करेंगे। शाम को वह गांधीनगर रवाना हो जाएंगे। भाजपा के अनुसार, शुक्रवार को मोदी उत्तरी गुजरात के अरावली जिले के मोदासा जाएंगे, जहां वह 552 करोड़ रुपये की लागत से दो जलापूर्ति योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह वहां एक अनौपचारिक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।