भारत ने मुकाबला 93 रनों से जीता। भारत की इस जीत में महेंद्र सिंह धौनी ने अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 78 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के दौरान उन्होंने पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ दिया।
धौनी अब वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अजहर से आगे निकल गए हैं। वह अब इस सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि अजहर ने 334 वनडे मैचों की 308 पारियों में 9378 रन बनाए थे। उनका बल्लेबाजी औसत 36.92 रहा।
धौनी ने अभी तक 294 वनडे मैचों की 254 पारियों में 51.31 की औसत से 9442 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 89.14 है। धोनी अब सचिन तेंडुलकर (18426), सौरभ गांगुली (11221) और राहुल द्रविड़ (10768) से पीछे हैं।
इतना ही नहीं वह वनडे में कुल 70 बार नॉट आउट रहे हैं। इस मामले में वह अब केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पॉलक और श्री लंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास से ही पीछे हैं। दोनों वनडे इंटरनैशनल में 72 बार नॉट आउट रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।