भारत की सबसे सफल गेंदबाज एकता बिष्ट रहीं। उन्होंने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंकते हुए 18 रन देकर पांच विकेट लिए। मानषी जोशी ने दो विकेट चटकाए, जबकि झूलन गोस्वामी, दीप्ति शमार्, और हरमनप्रती कौर को एक-एक सफलता मिली।
भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच साल 2005 से साल 2017 के बीच कुल 10 वनडे खेले गए है, जिनमें से पाकिस्तान को सभी में हार मिली है। इसके अलावा आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत ने लगातार तीसरी बार पाक को धूल चटाई है। 2009 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाक पर 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच पाक टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और सिर्फ 57 रनों पर सिमट गई थी। फिर 2013 वर्ल्ड कप में भारतीय सरजमीं पर ही पाक को छह विकेट से हराया। पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम इंडिया ने कप्तान मिताली राज की नाबाद 103 रनों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।
गौरतलब है कि पुरुषों के बीच ओवरऑल रिकॉर्ड में पाकिस्तान टीम भारत पर हावी है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट खासतौर से वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम कभी भी नहीं जीत पाई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में जरूर उसका रिकॉर्ड बेहतर है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।