टीम इंडिया के पूर्व  कप्तान माही ने बनाया ३६ वा बर्थडे
(DELHI, DELHI) टीम इंडिया के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धौनी ने शुक्रवार (7 जुलाई) को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। कैरेबियाई दौरे पर गई टीम इंडिया ने धूमधाम से अपने माही भाई का बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान धौनी का पूरा चेहरा केक से पोत दिया गया था। धौनी के इस बर्थडे सेलिब्रेशन की खास बात ये रही कि उनकी बेटी जिवा और पत्नी साक्षी धौनी भी इस दौरान मौजूद नजर आए।

आर अश्विन ने केक काटने से लेकर केक पुताई तक माही का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि धौनी को बर्थडे का सरप्राइज पहले तो उनके होटल रूम में दिया गया और उसके बाद उन्होंने पूरी टीम के साथ मिलकर केक काटा। इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने भी धौनी को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। शिखर धवन की पत्नी आएशा धवन ने भी धौनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।