जीत के साथ ही मुल्लर ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। इससे पहले किसी ग्रैंड स्लेम में इतने ऊपर तक नहीं आ सके थे। 2008 में यूएस ओपन के दौरान वो अंतिम 8 में जगह बनाने में कामयाब हो पाए थे। क्वार्टर फाइनल में वो मैरिन सिलिक से भिड़ेंगे जो रोबर्टो बौटिस्टा को 6-2, 6-2, 6-2 से हरा कर आगे आए हैं। ये मैच 1 घंटा 48 मिनट में ही खत्म हो गया था जबकि मुल्लर और नडाल का 5वां सेट 2 घंटे 15 मिनट तक चला था।
पहले दो सेट जीतने के बाद नडाल लगातार दो सेटों में हार गए। इसके बाद 5 वें सेट में उन्होंने खुद को मैच मे वापस लाने की पूरी कोशिश की लेकिन चार मैच प्वाइंट बचा पाए जब स्कोर 4-5 पर था फिर 9-10 की सर्विंग पर उन्होंने दो मैच प्वाइंट बचा पाए लेकिन अंत तक मुल्लर भी जमे रहे। पांचवां सेट 0-30 से लेकर 30-30 तक पहुंच गया लेकिन आखिर में मुल्लर अपने लेफ्ट हैंड सर्विंग के बूते और नडाल की एक दो छोटी गलतियों की वजह से 5 वां सेट मुल्लर के नाम रहा...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।