सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार को तीसरे दौर के मुकाबले में तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 71 मिनट में 2-6, 4-6 से हार झेलनी पड़ी।
सानिया की चुनौती हालांकि मिक्स डबल्स में बरकरार है जहां वह क्रोएशिया के इवान डोडिग के साथ हिस्सा ले रही हैं। जूनियर प्रतियोगिता में भारत की महक जैन ने लड़कियों के एकल वर्ग में क्रोएशिया की लिया बोसकोविच को 7-6, 4-6, 6-4 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। सिद्धांत बंठिया को हालांकि लड़कों के एकल के पहले दौर में फ्रांस के मातियो माटर्न्यिू के खिलाफ 6-3, 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
सरी तरफ पांच बार की चैंपियन वीनस विलियम्स पिछले 23 साल में विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनी। उन्होंने क्रोएशिया की 19 साल की अना कोनू को 64 मिनट में 6-3, 6-2 से हराया। वीनस 37 साल और 29 दिन की उम्र में 1994 में मार्टिना नवरातिलोवा के बाद से विंबलडन क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं।
कोंटा ने फ्रांस की 21वीं वरीय कैरोलिन गार्सिया को 7-6, 4-6, 6-4 से हराया लेकिन यूक्रेन की चौथी वरीय एलिना स्वितोलिना को लातविया की 13वीं वरीय येलेना ओस्तापेंको के खिलाफ 3-6, 6-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अमेरिका की 24वीं वरीय कोको वेंदेवेघे ने डेनमार्क की पांचवीं वरीय कैरोलिन वोजनियाकी को 7-6, 6-4 से हराकर उलटफेर किया। इसके अलावा रूस की सातवीं वरीय स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने पोलैंड की एग्निएज्का रदवांस्का को 6-2, 6-4 से हराया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।