तेजस्वी किसी की कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बने हैं-लालू
(India)
करप्शन के आरोपों से घिरे बिहार के डेप्युटी चीफ मिनिस्टर तेजस्वी यादव को लेकर जेडीयू और आरजेडी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। मंगलवार को जेडीयू ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद आरजेडी को तेजस्वी पर फैसला लेने के लिए चार दिन का अल्टिमेटम दिया, तो बुधवार को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव खुद तेजस्वी के बचाव में सामने आ गए। तेजस्वी के इस्तीफे की मांग की सिरे से खारिज करते हुए लालू ने कहा कि तेजस्वी किसी की कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बने हैं। लालू ने बयान तो बीजेपी का नाम लेकर दिया, लेकिन साफ था कि उनके निशाने पर नीतीश कुमार भी थे। उन्होंने कार्रवाई के पीछे राजनीतिक साजिश की बात को फिर दोहराया। मंगलवार को जेडीयू की बैठक में नीतीश ने कहा था कि वह करप्शन के खिलाफ अपनी नीति से समझौता नहीं करेंगे। तेजस्वी को राजनीतिक बयानों से नहीं, तथ्यों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। इसके जवाब में बुधवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत में लालू ने कहा, श्तेजस्वी इनकी कृपा से उपमुख्यमंत्री नहीं बना है। उसे बिहार की जनता, आरजेडी और महागठबंधन ने उपमुख्यमंत्री बनाया है। तेजस्वी अच्छा काम कर रहा है...आगे बढ़ रहा है...नौजवान है। आज तक किसी के बेटा-बेटी पर राजनीतिक साजिश के तहत कार्रवाई नहीं हुई है।श्

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।