यूपी विस के अंदर मिला विस्फोटक CM योगी ने बुलाई बैठक
(Lucknow, Lucknow) यूपी विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। विधानसभा में सत्र के दौरान गुरुवार को विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया है। कार्यवाही के दौरान सभा के अंदर से 60 ग्राम सफेद रंग का पाउडर मिला। जिसके बाद फोरेंसिक ने इसकी जांच शुरू कर दी लेकिन अब तक पता नहीं चल पाया है कि वो क्या था। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बावत एक अहम बैठक बुलाई है। थोड़ी देर में बैठक शुरू हो जाएगी।
ये पाउडर नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी के नीचे मिला। समाचार एजेंसी के मुताबिक इस संदिग्ध विस्फोटक को पीईटीएन कहा जा रहा है। जैसे ही विस्फोटक का पता लगा तुरंत भवन बंद कर दिया गया। सुरक्षाकर्मी जांच में जुट गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।