(India)
राजद अध्यक्ष लालू यादव ने दो टूक शब्दों में कहा है कि उनके उप मुख्यमंत्री बेटे तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सिर्फ एफआईआर दर्ज होना तेजस्वी के इस्तीफे का समुचित कारण नहीं है। लालू यादव ने उन खबरों का भी जोरदार तरीके से खंडन किया है, जिसमें शुक्रवार (14 जुलाई) को कहा जा रहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहार में गतिरोध खत्म करने के लिए नीतीश कुमार और लालू यादव से बातचीत की है। इसके साथ ही लालू ने कहा कि वो गठबंधन पर कोई आंच नहीं आने देंगे। राजद अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी के विधान मंडल ने फैसला लिया है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। लालू ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी विपक्षी भाजपा और आरएसएस को बिहार में पैर रखने के लिए कोई जगह नहीं देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सारा खेल गठबंधन को तोड़ने के लिए हो रहा है। राजद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सीबीआई के आरोप पर उन्होंने कई बार सफाई दी है। साथ ही उनके और उनके परिवार की संपत्ति का विवरण सबके सामने है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।