IPL में वापसी पर धौनी ने इस जर्सी के जरिए फैन्स का किया अभिवादन
(DELHI, DELHI) चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल में वापसी की खबरें आने के बाद फैन्स ने कैप्टन कूल धौनी का जोरदार स्वागत किया। इसी बीच शनिवार को धौनी ने भी अपने फेसबुक पेज पर एक एक फोटो शेयर की है। फोटो में धौनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के ड्रेस कोड के रंग की एक टी-शर्ट पहनी हुई है। जिसके पीछे धौनी के जर्सी का नंबर 7 लिखा है साथ ही एक तामिल शब्द 'थाला' भी लिखा है। धौनी जिस अंदाज में इस फोटो में दिख रहे हैं उससे ऐसा लगता है जैसे वर्षों का इंतजार खत्म हो गया हो और मैदान पर बात की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।