राज्यसभा में मायावती ने उठाया सहारनपुर हिंसा का मुद्दा
(India)
मंगलवार को संसद के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की शरुआत ही बेहद हंगामेदार रही। बीएसपी सुप्रीमो मायावती राज्यसभा में सहारनपुर हिंसा का मुद्दा उठाते हुए अपनी बात रखी रही थीं, लेकिन उपसभापति ने जब उन्हें अपनी बात जल्दी खत्म करने को कहा, तो वह भड़क गईं। उन्होंने इस्तीफे तक की धमकी दे डाली और आरोप लगाया कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है। मायावती यह कहते हुए सदन से बाहर चली गईं। उनके समर्थन में पूरे विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सहारनपुर में हुई हिंसा का मुद्दा उठा। बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि यूपी में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने अपने सहारनपुर दौरे के समय सरकार के रवैये को लेकर सवाल उठाए। अभी वह अपनी बात रख ही रही थीं कि उपसभापति पीजे कुरियन ने घंटी बजाकर उन्हें बात जल्दी खत्म करने का इशारा दिया। इस पर मायावती नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें बोलने से क्यों रोका जा रहा है। इस पर उनकी उपसभापति से बहस हो गई। इसके बाद मायावती ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर उन्हें बोलने से रोका जाएगा तो वह राज्यसभा से इस्तीफा दे देंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।