आईसीसी महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: 6 बार की चैंपियन टीम से भिड़ेगा भारत, आज है मुकाबला
(DELHI, DELHI) आईसीसी महिला वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज इंग्लैड में खेला जाना है। जहां भारत का मुकाबला 6 बार की छह बार की विनर रह चुकी ऑस्ट्रेलियन टीम से होगा। यह मुकाबला यहां के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच को जीतने वाली टीम फाइनल मुकाबले में जीत के लिए इंग्लैंड की टीम से भिड़ेगी।
सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पहली ट्रम्प कार्ड हैं। अगर टीम को लॉर्ड्स में फाइनल खेलना है तो इसके लिए उन्हें पिछले कुछ मैचों की अपनी फॉर्म से सबक सीखते हुए विकेट पर पैर जमाने होंगे। दूसरी तरफ बेहतरीन फॉर्म में चल रही टीम की कैप्टन मिताली राज पर भी नजरे होगीं। मिताली ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं अब तक इस टूर्नामेंट में वह 3 अर्धशतक भी जड़ चुकी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।