बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें राजनीति का ‘शाह’ क्यों कहा जाता है। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक 6 महीने पहले अमित शाह कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं और कम से कम 8 विधायकों के सीधे संपर्क में हैं। कहा जा सकता है कि बीजेपी गुजरात कांग्रेस में दरार पैदा करने के काफी करीब पहुंच चुकी है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस से नाराज चल रहे कांग्रेस के बड़े नेता शंकर सिंह वाघेला अपने बर्थडे पर पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। वाघेला ने शुक्रवार सुबह बताया कि वह दो बजे बड़ा ऐलान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में गुजरात में हुई क्रॉस वोटिंग के पीछे भी अमित शाह की ही रणनीति मानी जा रही है। देश के अन्य राज्यों के मुकाबले गुजरात में सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग हुई। बीजेपी के प्रेजिडेंट कैंडिडेट रामनाथ कोविंद को अनुमान से 11 वोट अधिक मिले। खुद कांग्रेस ने स्वीकार किया है कि उसके 8 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। चीफ मिनिस्टर और बीजेपी नेता विजय रूपानी ने कहा, ‘11 कांग्रेस विधायकों ने हमारे कैंडिडेट के पक्ष में मतदान किया है।’ रूपानी ने कहा कि कि कांग्रेस विधायकों की ओर से बीजेपी कैंडिडेट को सपॉर्ट किए जाने पर उनका सम्मान होना चाहिए। कांग्रेस के विरोधी धड़े का नेतृत्व ‘बापू’ कहे जाने वाले शंकर सिंह वाघेला कर रहे हैं। वह गुजरात विधानसभा में नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। बीजेपी से जुड़े शीर्ष सूत्रों का कहना है कि वाघेला के खिलाफ दर्ज सीबीआई और ईडी के मामलों के चलते बीजेपी का 150 सीटें जीतने का मिशन सफल हो सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।