महिला वर्ल्ड कप: रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से हराया
(India) लंदन। महिला वर्ल्ड कप के रोमांचक फाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से मात देकर खिताब पर एक बार फिर अपना कब्जा जमा लिया। यह दूसरी बार है, जब भारत की टीम वर्ल्ड कप फाइनल में हारी है। इससे पहले 2005 में टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में हारी थी। भारतीय टीम इस मैच में इंग्लैंड पर हावी थी, लेकिन पूनम राउत (86) के आउट होने के बाद भारत के विकेट जल्दी-जल्दी गिर गए और भारत की टीम 219 पर आॅल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने चौथी बार वर्ल्ड कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया। इंग्लैंड की तेज गेंदबाज आन्या शर्बसोल ने इस मैच का रुख पूरी तरह से मोड़ दिया। उन्होंने इस मैच में 6 विकेट हासिल किए। भारत ने अपने अंतिम 7 विकेट 28 रन के अंतराल पर गंवा दिए। इससे पहले 229 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारत का स्कोर 5 रन ही था कि स्मृति मंधाना (0) खाता खोले बगैर पविलियन लौट गर्इं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।