पनामा पेपर लीकः
(Not Specifed) पनामा पेपर लीक मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज दोषी करार हुए। शरीफ पर लंदन में संपत्ति बनाने और और काला धन जमा करने का आरोप है। नवाज शरीफ के दामाद और बेटी भी इस मामले में दोषी पाए गए हैं। इसके साथ ही नवाज की मुश्किलें बढ़ गईं हैं उन्हें पीएम का पद छोड़ना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने शरीफ पर ये फैसला लिया है।
इंटरनैशनल कन्सॉर्टियम ऑफ इन्वैस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (आई.सी.आई.जे.) नाम के एन.जी.ओ. ने पनामा पेपर्स के नाम से यह बड़ा ख़ुलासा किया था। पनामा (उत्तरी व दक्षिणी अमरीका को भूमार्ग से जोडऩे वाला देश) की एक कानूनी फर्म ‘मोसेक फोंसेका’ के सर्वर को 2013 में हैक करने के बाद यह खुलासा किया गया था। पत्रकारों के इस समूह ने करीब 1 करोड़ 10 लाख दस्तावेजों का खुलासा किया था। इसमें 100 मीडिया ग्रुप्स के पत्रकारों को दिखाए गए दस्तावेज शामिल हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।