बिहार विधानसभा ने विश्वासमत पर बहस:- तेजस्वी यादव ने जमकर ली नीतीश और मोदी की क्लास
(BIHAR, BIHAR) बिहार विधानसभा ने विश्वासमत पर बहस के दौरान तेजस्वी यादव ने जमकर नीतीश कुमार और सुशील मोदी को आड़े हाथों लिया। वहीं सुशील मोदी ने भी तेजस्वी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा और नीतीश ने एक बार फिर से कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करूंगा। जानें विधानसभा की कार्यवाही की 10 बड़ी बातें...

तेजस्वी के आरोप

1) विश्वासमत पर बहस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, अगर नीतीश कुमार में हिम्मत थी तो वे मुझे बर्खास्त करते।
2) तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश मेरे आत्मविश्वास से डर गए हैं।
3) तेजस्वी ने नीतीश कुमार को बॉस कहकर संबोधित भी किया।
4)तेजस्वी यादव ने पूछा, कौन सी विचारधारा, कौन सी नैतिकता, दुनिया जानना चाहती है। छवि की बात है तो पूरा देश जानता है कि नीतीश जी का कितना आधार है।
5)तेजस्वी ने साफ कहा कि मुझे कभी भी नीतीश ने इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। वे पहले से ही बीजेपी के साथ सेटिंग कर रहे थे।
नीतीश और सुशील के जवाब
1) नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार आगे चलेगी, बिहार की खिदमत करेगी, भ्रष्टाचार और अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
2)नीतीश कुमार ने कहा कि कुर्सी राजभोग के लिए नहीं होती है, सेवा करने के लिए होती है।
3)नीतीश कुमार ने कहा, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं।
4)सुशील मोदी ने कहा कि मैं कांग्रेस और आरजेडी को धन्यवाद देना चाहता हूं। क्योंकि तेजस्वी यादव इस्तीफा दे देते तो मैं यहां नहीं होता।
5) सुशील मोदी ने कहा कि जनादेश बेनामी संपत्ति को बचाने के लिए नहीं था। 26 साल में 26 बेनामी प्रॉपर्टी के मालिक बनने के लिए नहीं था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।