(India)
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सीजन-5 के दूसरे मैच में शुक्रवार को पुनेरी पल्टन ने यू-मुम्बा को मात देते हुए लीग का विजयी आगाज किया है। पल्टन ने मुम्बा को हैदराबाद के गाचीबावली स्टेडियम में खेले गए मैच में 33-21 से मात दी। मैच का पहला अंक मुम्बा ने हासिल किया, लेकिन फिर पल्टन ने पलटवार करते हुए उसे पूरे मैच में पीछे रखा। पल्टन ने जल्द ही पहले हाफ में 5-1 से बढ़त ले ली थी। मुम्बा की टीम ने इस अंतर को पाटने की कोशिश की, लेकिन असफल रही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।