(India)
प्रो कबड्डी लीग 2017 के सीजन 5 की शुरुआत हो चुकी है। लीग की शुरुआत करने वाली टीम थी तमिल थलाइवा और तेलुगु टाइटंस। कबड्डी का यह मैच गचीबावली स्टेडियम में खेला गया और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। मैच की शुरुआत में दोनों टीमें बराबरी पर थी। लेकिन धीरे-धीरे मैच रोमांचक होता गया और तेलुगु टाइटंस ने थलाइवाज की टीम को पछाड़ना शुरू कर दिया। एक बार पीछे होने के बाद टीम फिर से टीम की बराबर नहीं पहुंच पाई और 32-27 से हार गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।