भारत भारत बनाम श्रीलंका, पहला टेस्ट
(India) भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट श्रीलंका के गॉल में खेला जा रहा है। भारत ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 550 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में मेजबान टीम 29 रनों तक दो विकेट गंवा चुकी है। दनुष्का गुणातिलाका को उमेश यादव ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच कराया। गुणातिलाका महज 2 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले मोहम्मद शमी ने उपुल थरंगा को 10 रनों के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया था। श्रीलंका को पहला झटका 22 रनों पर लगा था। शमी के इसी ओवर में दो गेंद पहले कप्तान विराट कोहली ने स्लिप में थरंगा का कैच टपकाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।