संसद में भीड़ की हिंसा पर बहस आज विपक्ष कर सकता है हंगामा
(DELHI, DELHI) हाल ही में कथित गौरक्षकों की भीड़ द्वारा किए गए हमलों को लेकर आज (सोमवार) लोकसभा में बहस हो सकती है। वहीं दोनों सदनों में किसानों का मुद्दा भी उठाया जा सकता है।इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस सांसदों ने संसद में इस मुद्दे पर बहस की मांग की थी, जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार पर बहस से भागने का आरोप लगाया था।

खड़गे ने लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से कहा था कि भीड़ द्वारा की गई हत्याओं को लेकर बहस की मांग की गई थी। अभी तक दो नोटिस दी गई हैं लेकिन सरकार बहस को तैयार नहीं है।खड़गे ने कहा जब मैंने आपसे मुलाकात की तो आप बहस कराने को लेकर तैयार थीं। इससे मुझे काफी खुशी हुई है और अब सरकार को इसके लिए तैयार करना होगा। हालांकि इसके बाद सुमित्रा महाजन ने कहा था कि कृपया मेरे शब्दों को घुमाईए नहीं। वहीं बुधवार को राज्यसभा में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई थी। इस दौरान तीन बार संसद की कार्यवाही को रोकना पड़ा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।