नीतीष कुमार के फैसले को शरद यादव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, एक एनडीए पार्टनर के भी सुर बागी
(BIHAR, India) सोमवार (31 जुलाई) को जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव और एनडीए में शामिल नेता जीतन राम मांझी ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर दी है। जहाँ शरद यादव में बिहार में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के नीतीश कुमार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि वो इससे समहत नहीं थे। वहीं मांझी ने रामविलास पासवान को केंद्र में और उनके भाई को राज्य में मंत्री बनाए जाने के उदाहरण देकर अपने बेटे संतोष सुमन को नीतीश कैबिनेट में जगह देने की मांग की है।
नीतीश कुमार ने 26 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए लालू यादव की राजद और कांग्रेस से अपना “महागठबंधन” तोड़ लिया था। अगले ही दिन नीतीश ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली और मुख्यमंत्री पद की छठवीं बार शपथ ली। बीजेपी नेता सुशील मोदी को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया। महागठबंधन के टूटने के बाद से ही कयास लगाया जा रहा था कि शरद यादव नीतीश के फैसले से खुश नहीं हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।