उन्होंने सोमवार को कहा कि समय आने पर दोनों के विकल्पों पर विचार किया जाएगा। हाल में इंग्लैंड में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों धुरंधर खिलाड़ियों का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था। इसके बाद से ये दोनों सवालों के घेरे में हैं। इस पर प्रसाद ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से कहा, 'हमें इस मसले पर बात करने और आगे देखने की जरूरत है।' उन्होंने कहा, 'हमें देखना होगा कि युवराज सिंह और धौनी जैसे दिग्गजों की भरपाई कौन कर सकता है। इन दोनों को अचानक ही बाहर नहीं किया जा सकता। पहले हमें विकल्प तलाशने होंगे। बिना तैयारी के टीम से हटाना उल्टा भी पड़ सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।