कुमार मुख्यमंत्री आवास में सोमवार को एनडीए के साथ सरकार बनाने के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन से अलग होने के अलावा मेरे सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं महागठबंधन में महाअसहज था। राज्य के विकास के कार्य में कोई कोताही नहीं हुई। लेकिन, सुशासन के मुद्दे पर जिस प्रकार प्रशासन के निचले स्तर तक फोन जाने लगा था, उससे परेशानी हो रही थी।
उन्होंने कोई नाम नहीं लिया, लेकिन उनका साफ इशारा राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिवार की ओर था। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊपरी स्तर से प्रशासन में लगे पदाधिकारियों को कोई फोन चला जाता है, तो फिर उसे रास्ते में लाने में कठिनाई होती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।