आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग
(India) भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खत्म होने के बाद आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में कुछ बदलाव हुए हैं। स्टार स्पिनर रविंद्र जडेजा नंबर-1 पर बने हुए हैं, जबकि आर अश्विन नंबर-3 से वापस नंबर-2 गेंदबाज बन गए हैं। बल्लेबाजों की बात करें तो कप्तान विराट कोहली सेंचुरी के बावजूद पांचवें पायदान पर ही बरकरार हैं।
बल्लेबाजों की रैंकिंग में चेतेश्वर पुजारा चौथे स्थान के साथ टॉप भारतीय हैं जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 21 स्थान की लंबी छलांग के साथ 39वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जबकि उनके बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का नंबर आता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।