सीएम बनने के बाद योगी का पहला विदेश दौरा 5 अगस्त से
(India)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त से सात अगस्त तक म्यांमार के दौरे पर जाएंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का ये पहला विदेश दौरा होगा। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ छह अगस्त को म्यांमार में आयोजित ‘वैश्विक शांति एवं पर्यावरण’ विषय पर आयोजित सेमीनार में शामिल होंगे। इस सेमिनार का आयोजन विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन ने किया है। सात अगस्त को सीएम योगी भारत वापस आएंगे। सीएम चार अगस्त को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पिछल कुछ सालों में नेताओं की विदेश यात्रा खबरों में रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा सोशल मीडिया पर मजाक का विषय बनती रही तो दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विदेश यात्रा को लेकर भी ट्विटर पर खूब खिंचाई हुई। पीएम नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके सभी विदेश दौरौं का ब्यारो मौजूद रहता है। पीए कार्यालय की वेबसाइट पर दिए आंकडों के अनुसार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी द्वारा की गई सभी विदेश यात्राओं का खर्च भी दिया हुआ है। पहले साल में नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर हुआ खर्च उनके तीसरे साल में लगभग आधा रह गया। अगर तुलना दूसरे और तीसरे साल में इस मद में हुए खर्च की जाए तो पीएम मोदी की विदेश यात्रा पर दूसरे साल की तुलना में तीसरे साल 30 प्रतिशत कम खर्च हुआ। अगस्त-सितंबर 2014 में पीएम मोदी की जापान यात्रा पर 13.47 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यानी पीएम मोदी के कार्यकाल के तीसरे साल में उनके विदेश दौरे पर करीब 60 करोड़ रुपये खर्च हुए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।