Pro kabaddi League 2017
(India) हरियाणा स्टीलर्स और गुजरात फॉर्च्यून जाइंट्स के बीच गुरुवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग का मैच टाई रहा। मैच उतार चढ़ाव वाला रहा और आखिर में 27-27 से बराबरी पर छूटा। हरियाणा स्टीलर्स ने अंतिम पांच मिनट में 13 अंक बनाये लेकिन यह जीत दर्ज करने के लिये पर्याप्त नहीं थे।
हरियाणा के राइडर्स सुरजीत सिंह और विकास खंडोला ने क्रमश: छह और सात अंक बनाये। सुरेंदर नाडा ने सात रेड से सात अंक बनाये। गुजरात की तरफ से महेंद्र कुमार ने पांच अंक बनाये।
पहले हाफ में गुजरात ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह इस हाफ की समाप्ति के बाद 11-8 से आगे था लेकिन दूसरे हाफ में हरियाणा ने अच्छी वापसी की। एक समय हरियाणा ने 12-11 से बढ़त भी हासिल कर ली थी।

गुजरात ने हालांकि फिर से शानदार खेल दिखाया और 32वें मिनट में स्कोर 22-15 कर दिया। हरियाणा ने अंतिम पांच मिनट में जबरदस्त खेल का नजारा पेश करके मैच टाई कराया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।