यह घटना चार माह बाद ठीक उस समय हुई है जब पाकिस्तान के कुछ समर्थकों ने चार प्रतिष्ठित संस्थानों आईआईटी दिल्ली, आईआईटी वाराणसी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और दिल्ली यूनिवर्सिटी की वेबसाइट को हैक कर लिया था।
पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट www.pakistan.gov.pk को कई बार हैकिंग की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया। ट्विटर यूजर्स के मुताबिक यह वेबसाइट एक हैकर मैसेज के साथ खुली जिसमें भारत के स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया और बैकग्राउंड में भारत का राष्ट्रगान बज रहा था। वहीं एक यूजर ने वेबसाइट का स्क्रीन शॉट लेकर इसे ट्विटर पर पोस्ट किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।